scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलजीव मिल्खा सिंह सीनियर ओपन में संयुक्त 11वें स्थान पर

जीव मिल्खा सिंह सीनियर ओपन में संयुक्त 11वें स्थान पर

Text Size:

पोर्थकॉवल (वेल्स), 30 जुलाई (भाषा) भारत के अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने तेज हवाओं के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन इवन पार 71 का स्कोर बनाया जिससे वह सीनियर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंच गए।

जीव (69-77-71) का कुल स्कोर चार ओवर है लेकिन वह शीर्ष पर काबिज एलेक्स सेज्का (68-71-74) से केवल चार शॉट पीछे हैं।

इस भारतीय खिलाड़ी ने चार बर्डी बनाई लेकिन इसके साथ ही चार बोगी भी की। वह उन सात खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने इवन पार 71 का स्कोर बनाया। यह दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा क्योंकि कोई भी खिलाड़ी पार से कम का स्कोर नहीं बना पाया।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments