नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी माहेला जयवर्धने को 2027 के सत्र से पहले अपनी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया।
जयवर्धने अपनी नई भूमिका में फ्रेंचाइजी के सभी क्रिकेट संबंधी मामलों की देखरेख करेंगे, जिसमें टीम की रणनीति, प्रतिभा की पहचान और खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ को तराशना शामिल है।
जयवर्धने इससे पहले मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम के मुख्य कोच थे। उनके रहते हुए मुंबई ने आईपीएल में तीन खिताब जीते थे। उन्होंने हाल में ही यह पद छोड़ा था।
उन्होंने कहा कि वह अपनी नई भूमिका से खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि टीम आगामी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.