scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमखेलजापान ने एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप मैच में भारत को 6-0 से रौंदा

जापान ने एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप मैच में भारत को 6-0 से रौंदा

Text Size:

पाथुम थानी (थाईलैंड), दो अप्रैल (भाषा) भारत को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) के अंडर-20 महिला एशिया कप मैच में बृहस्पतिवार को यहां थम्मासाट स्टेडियम में जापान के हाथों 0-6 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

छह बार की चैंपियन जापान को 12वें मिनट में थोइबिसाना चानू तोइजाम के आत्मघाती गोल से शुरुआती बढ़त मिली।

जापान ने दूसरे हाफ में पूरी तरह दबदबा बनाया। मिकी किमुरा (54वां मिनट), नोआ फुकुशिमा (57वां मिनट), नात्सुमी तागो (75वां मिनट), मियु मात्सुनागा (81वां मिनट) और युरा होंडा (87वां मिनट) ने एक-एक गोल दागे।

करीब 20 साल बाद एशियाई कप में वापसी कर रही भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी की। शुभांगी सिंह और सुलंजना राउल ने बाएं छोर से बेहतर तालमेल दिखाते हुए सिबानी देवी नोंगमेइकापम के लिए मौका बनाया, लेकिन जापान के खिलाड़ियों ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

शुरुआती हाफ में जापान को रोकने में सफल रहने के बाद भारतीय टीम दूसरे हाफ में बिखर गई, जिससे जापान ने आसानी से गोल दागे।

भारत अब पाँच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को चीनी ताइपे से भिड़ेगा।

भाषा

आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments