scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलजमशेदपुर एफसी ने भारतीय नौसेना को 1-0 से हराया

जमशेदपुर एफसी ने भारतीय नौसेना को 1-0 से हराया

Text Size:

कोलकाता, 17 अगस्त (भाषा) एशले कोली के दूसरे हाफ में किए गए गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को यहां भारतीय नौसेना को 1-0 से हराया जो उसकी 132वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी में पहली जीत है।

एशले ने मैच का एकमात्र गोल 70वें मिनट में किया।

ग्रुप बी में मुंबई सिटी छह अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है जबकि जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं।

जमशेदपुर एफसी की टीम अपने पहले मैच में मुंबई सिटी से 0-5 से हार गई थी।

कोकराझार में खेले गए एक अन्य मैच में भारतीय सेना की फुटबॉल टीम ने इंजरी टाइम में किए गए गोल के दम पर बोडोलैंड एफसी को 2-1 से हराया।

ग्रुप एफ के इस मैच में सेना की तरफ से समीर ने छठे मिनट में जबकि सुरेश ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल किया। आयडू ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में बोडोलैंड के लिए गोल दागा लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments