scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलजय भगवान ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ यू मुंबा को जीत दिलायी

जय भगवान ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ यू मुंबा को जीत दिलायी

Text Size:

हैदराबाद, 10 दिसंबर (भाषा) जय भगवान के शानदार प्रदर्शन के दम पर यू मुंबा ने शनिवार को यहां बेंगलुरु बुल्स पर 36-30 की जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग में अपने अभियान को खत्म किया।

जय भगवान 11 अंकों के साथ यू मुंबा के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरे।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीम 12-12 की बराबरी पर थी लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही यू मुंबा ने बेंगलुरु की टीम को ऑल आउट कर के 19-15 की बढ़त हासिल कर ली।

मैच के 35वें मिनट में टीम 31-26 से आगे थी और बेंगलुरु ने वापसी के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन टीम को इसका फायदा नहीं हुआ।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments