scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलआईटीएफ कलबुर्गी टूर्नामेंट एक मार्च से, वैष्णवी अडकर भी पेश करेगी चुनौती

आईटीएफ कलबुर्गी टूर्नामेंट एक मार्च से, वैष्णवी अडकर भी पेश करेगी चुनौती

Text Size:

कलबुर्गी (कर्नाटक), 25 फरवरी (भाषा) उभरती स्टार वैष्णवी अडकर उन कई भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो यहां एक से आठ मार्च तक होने वाले आईटीएफ डब्ल्यू35 कलबुर्गी टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

यह टूर्नामेंट आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर का हिस्सा है और इसकी कुल पुरस्कार राशि 30,000 अमेरिकी डॉलर है। यह इस शहर में होने वाला पहला आईटीएफ महिला 35 स्तरीय पेशेवर टूर्नामेंट है।

इस प्रतियोगिता में थाईलैंड की अचीसा चांटा (विश्व रैंकिंग 443) और नीदरलैंड की जैस्मिन गिम्ब्रेरे (विश्व रैंकिंग 431) सहित 11 देशों की खिलाड़ी भाग लेंगी।

वैष्णवी के अलावा जिन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी उनमें श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति, अंकिता रैना, जील देसाई, आकांक्षा दिलीप नित्तुरे, श्रुति अहलावत और सोनल पाटिल शामिल हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments