scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलदलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे ईशान किशन

दलीप ट्रॉफी नहीं खेलेंगे ईशान किशन

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जून ( भाषा ) वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में एक महीने से भी कम समय बाकी रह गया है लेकिन ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के लिये पूर्वी क्षेत्र की टीम से नाम वापिस ले लिया है ।

भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन टीम के कप्तान होंगे जबकि भारत के पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम उपकप्तान होंगे ।

पूर्वी क्षेत्र की चयन समिति के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा ,‘‘ वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये भारतीय टीम में था और केएस भरत अंतिम एकादश में चुना गया तो हमने क्षेत्रीय चयन समिति के समन्वयक देबाशीष चक्रवर्ती से पूछा था कि क्या हम ईशान का चयन कर सकते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह सीमित ओवरों में भारत के लिये लगातार खेलता आया है तो उसे कप्तानी मिलनी थी । चक्रवर्ती ने फोन पर उससे पूछा और हमें बताया कि वह दलीप ट्रॉफी नहीं खेलना चाहता । हमें नहीं बताया गया कि वह चोटिल है या नहीं । बस इतना बताया गया कि वह नहीं खेलना चाहता ।’’

उनकी जगह अभिषेक पोरेल को चुना गया ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments