scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलराष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आईओए कोषाध्यक्ष पांडे पर महिला से बदसलूकी का आरोप

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आईओए कोषाध्यक्ष पांडे पर महिला से बदसलूकी का आरोप

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) पहले से ही बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे पर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान एक महिला चालक के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है जिस वजह से इन खेलों के दौरान पांडे के परिवहन विशेषाधिकार (टी2) को रद्द कर दिया गया था।

पांडे ने हालांकि दावा किया कि वह निर्दोष हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ अगर मैंने कुछ संगीन किया होता, तो इन खेलों के लिए जारी मेरी मान्यता (एक्रीडिटेशन) रद्द कर दी जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केवल मेरे परिवहन विशेषाधिकार को वापस लिये गये थे।’’

बर्मिंघम खेलों ‘फैमिली सर्विसेज’ के प्रमुख अश्विन लोखरे ने पांच अगस्त को आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना को इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने अपने पत्र में कहा, ‘‘ आनंदेश्वर पांडे के अनुचित व्यवहार के कारण इन खेलों से जुड़ी वॉलंटियर चालक ने असहज महसूस किया। बर्मिंघम 2022 ने शेष खेलों के लिए उनके ‘ परिवहन विशेषाधिकार’ को रद्द करने का निर्णय लिया है।’’

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव पांडे पर हाल में बलात्कार का आरोप गया था और इस संबंध में राजस्थान के भिवाड़ी थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पांडे के खिलाफ यह आरोप सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पूर्व राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल खिलाड़ी सीमा शर्मा ने लगाया है।

पांडे ने 2013 से 2020 तक भारतीय हैंडबॉल महासंघ (एचएफआई) के महासचिव के रूप में कार्य किया है।

भाषा आनन्द नोमान

नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments