scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलआईओए ने उच्च न्यायालय के आदेश पर चर्चा की

आईओए ने उच्च न्यायालय के आदेश पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति के अंतर्गत रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर विचार करने के लिए बुधवार को यहां देश की शीर्ष खेल संस्था की आंतरिक बैठक हुई जिसने कोई नतीजा नहीं निकला।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता और कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने बैठक में व्यक्तिगत रूप से भाग लिया, जबकि कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने वर्चुअल तरीके से इसमें शिरकत की। वह अभी देश से बाहर हैं।

मेहता ने पीटीआई से कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन करने के लिए आज हमारी आंतरिक बैठक हुई लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकला।’’

आईओए की गुरुवार को फिर से बैठक होगी।

मेहता ने कहा, ‘‘हमारी कल फिर से बैठक होगी जिसमें उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के बारे में निर्णय किया जाएगा।’’

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments