scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलइंडोनेशिया ओपन गोल्फ: भारत के पांच खिलाड़ियों ने कट हासिल किया

इंडोनेशिया ओपन गोल्फ: भारत के पांच खिलाड़ियों ने कट हासिल किया

Text Size:

जकार्ता, चार अगस्त (भाषा) विराज मदप्पा, एस चिक्कारंगप्पा और कार्तिक शर्मा की अगुवाई में पांच भारतीय खिलाड़ी पांच लाख डॉलर (लगभग 4.1 करोड़ रुपये) इनामी इंडोनेशिया ओपन गोल्फ में शुक्रवार को दूसरे दौर के बाद कट में जगह बनाने में सफल रहे।

मदप्पा और चिक्कारंगप्पा ने दूसरे दौर में एक समान 68 का स्कोर बनाया। उन्होंने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था। कार्तिक ने पहले दौर में 68 के बाद दूसरे दौर में 71 का स्कोर किया। ये तीनों खिलाड़ी पांच अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 25 वें स्थान पर हैं।

कट हासिल करने वाले अन्य भारतीयों में वीर अहलावत (72-68) संयुक्त 37वें और राशिद खान (68-73) संयुक्त 46वें स्थान पर है।

इस टूर्नामेंट का कट दो अंडर का रहा। राहिल गंगजी (74-69), एसएसपी चौरसिया (72-73), खलिन जोशी (73-72), तीन बार के विजेता गगनजीत भुल्लर (74-72), अक्षय शर्मा (73) -73), अमन राज (74-72), अजितेश संधू (75-72), करणदीप कोचर (75-75) और हनी बैसोया (76-75) कट में जगह बनाने से चूक गये।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments