scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलभारत के विष्णु सरवनन को पाल नौकायन में कांस्य

भारत के विष्णु सरवनन को पाल नौकायन में कांस्य

Text Size:

निंगबो, 27 सितंबर ( भाषा ) भारत के विष्णु सरवनन ने एशियाई खेलों में बुधवार को पुरूषों की डिंगी आईएलसीए 7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

तोक्यो ओलंपिक खेल चुके विष्णु ने 34 नेट स्कोर के साथ 11 रेस की यह स्पर्धा जीती ।

वह एक अंक से रजत पदक से चूक गए । दक्षिण कोरिया के जीमिन एचए ने 33 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया । वहीं सिंगापुर के जुन हान रियान लो ने 26 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया ।

पाल नौकायन में सभी रेस के सबसे खराब स्कोर को कुल अंकों में से घटाकर नेट स्कोर निकाला जाता है । सबसे कम नेट स्कोर वाला विजयी रहता है ।

विष्णु का कुल स्कोर 48 था और उसकी सबसे खराब रेस आठवीं थी जब वह रिटायर हो गया था । उसके स्कोर से 14 अंक घटाये गए ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments