scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलवुशु में भारत के रोहित जाधव आठवें स्थान पर रहे

वुशु में भारत के रोहित जाधव आठवें स्थान पर रहे

Text Size:

हांगझोउ, 27 सितंबर ( भाषा ) भारत के वुशू खिलाड़ी रोहित जाधव एशियाई खेलों में बुधवार को पुरूषों के डाओशू फाइनल में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे ।

23 वर्ष के जाधव ने 9 . 413 स्कोर किया जबकि चीन के जिजाओ चांग ( 9 . 826) और चीनी ताइपै के चेन मिंग वांग ( 9 . 736 ) पहले और दूसरे स्थान पर रहे ।

डाओशू में खिलाड़ी तलवार का इस्तेमाल करते हैं और अंक उसकी मूवमेंट, कुल प्रदर्शन और कठिनाई के स्तर के आधार पर दिये जाते हैं ।

अब जाधव गुंशू फाइनल खेलेंगे जिसमें खिलाड़ी सफेद वैक्स वुड से बनी छड़ी का इस्तेमाल करते हैं ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments