scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलभारत की मार्टिना देवी ने महिलाओं की 81 किलोग्राम से अधिक युवा वर्ग में रजत पदक जीता

भारत की मार्टिना देवी ने महिलाओं की 81 किलोग्राम से अधिक युवा वर्ग में रजत पदक जीता

Text Size:

ग्रेटर नोएडा, चार अगस्त (भाषा) भारत की मार्टिना देवी ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन से पहले महिलाओं की 81 किग्रा से अधिक युवा वर्ग में रजत पदक जीता।

मार्टिना ने कुल 218 किग्रा (95+123) वजन उठाकर युवा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।

वियतनाम की थी हिएन ट्रान ने कुल 224 किग्रा (100+124) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान की लोलाखोना अब्दुरशीदोवा ने 193 किग्रा (83+110) के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

चैंपियनशिप में केवल दो स्पर्धाएं पुरुषों की 109 किग्रा और 109 किग्रा से अधिक वर्ग बची हैं। इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन शनिवार को होगा।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments