नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में 83.3 ओवर में 262 रन बनाये।
भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से एक रन पीछे रह गयी।
भारत के लिए हरफनमौला अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 74 रन का योगदान दिया। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (37) के साथ आठवें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करायी।
अक्षर ने 115 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये।
ऑस्ट्रेलिया की ओवर में अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने 29 ओवर में 67 रन देकर पांच विकेट झटके। लियोन ने टेस्ट में 22वीं बार है पांच या उससे अधिक विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
