हांगझोउ, 30 सितंबर (भाषा) भारत के आनंद कुमार वेलकुमार और सिद्धांत कांबले ने एशियाई खेलों में पुरूषों की स्पीडस्केटिंग 10000 मीटर फाइनल में क्रमश: छठा और सातवां स्थान हासिल किया ।
आनंद ने 15 : 40.978 और सिद्धांत ने 15 : 57.944 का समय निकाला ।
दक्षिण कोरिया के बायोनी जियोंग ने 15 : 39. 867 के साथ स्वर्ण पदक जीता । चीन के झांग झेनहाइ को रजत और कोरिया के चोइ इन्हो को कांस्य पदक मिला ।
महिलाओं के वर्ग में अराती कस्तूरी राज पांचवें और हीरल साधू सातवें स्थान पर रही । चीनी ताइपै की पेइ यू शिह को स्वर्ण और हो चेन यांग को रजत पदक मिला । दक्षिण कोरिया की यू गाराम को कांस्य पदक मिला ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
