scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमखेलएशियाई बीच खेलों में भारत की 31 सदस्यीय टीम चीन में 22 से 30 अप्रैल तक चुनौती पेश करेगी

एशियाई बीच खेलों में भारत की 31 सदस्यीय टीम चीन में 22 से 30 अप्रैल तक चुनौती पेश करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) भारत का 31 सदस्यीय दल 22 से 30 अप्रैल तक चीन के सान्या में होने वाले छठे एशियाई बीच (तटीय) खेलों में भाग लेगा।

इन खेलों में कुल 15 स्पर्धाओं में पदक दांव पर होंगे, जिनमें 62 स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारत इस बार ‘तीन-तीन खिलाडियों की टीमों वाले’ बास्केटबॉल, बीच कबड्डी, सेलिंग (नौकायन) और बीच कुश्ती में चुनौती पेश करेगा।

भारत ने पिछली बार 2016 में वियतनाम के दा नांग में हुए खेलों में 200 से अधिक खिलाड़ियों का बड़ा दल भेजा था और 24 पदक (दो स्वर्ण, चार रजत और 18 कांस्य) जीते थे।

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) द्वारा 2008 से आयोजित यह बहु-खेल आयोजन समुद्र तटीय और बीच स्पर्धाओं पर केंद्रित होता है।

ये खेल 2016 के बाद कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक नहीं हो पाए थे और अब लगभग एक दशक बाद इनका आयोजन फिर से किया जा रहा है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments