scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलविश्व वुशू चैंपियनशिप में भारतीय चमके

विश्व वुशू चैंपियनशिप में भारतीय चमके

Text Size:

तियानजिन (चीन), 29 मार्च (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को यहां 10वीं विश्व वुशू चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते जबकि चार अन्य भी अलग-अलग वर्ग में फाइनल में पहुंच गए।

भारत की अनु लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की झांग लिनिंग के सामने थीं लेकिन वह कड़े मुकाबले में हार गईं जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला।

वहीं लड़कों के सेमीफाइनल में गौतम मनकास अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गए, जिससे उन्हें भी कांस्य पदक मिला।

इसके अलावा चार भारतीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

उपेंद्रो थौगम ने मिस्र के अहमद मोहम्मद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि पामा हेइबा सिंह ने सेनेगल के अलीमौ सी को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।

युवराज फिलीपींस के जिविएल बंताली को हराकर फाइनल में पहुंचे जबकि विक्टर ने मिस्र के सईद करीम मोहम्मद को हराकर खिताबी मुकाबले की ओर कदम बढ़ाया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments