scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला टीम ने सेपकटकरॉ में चीन को हराया, पुरूष टीम हारी

भारतीय महिला टीम ने सेपकटकरॉ में चीन को हराया, पुरूष टीम हारी

Text Size:

हांगझोउ, पांच अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को सेपकटकरॉ में चीन को 2 . 1 से हराया लेकिन पुरूष टीम रेगु में थाईलैंड और फिलीपींस से हार गई ।

महिला रेगु के प्रारंभिक दौर में भारत को पूल ए में वियतनाम ने 2 . 0 से हराया । इसके बाद भारत ने मेजबान चीन को 2 . 1 से हराकर वापसी की ।

पुरूष रेगु वर्ग में भारत को थाईलैंड और फिलीपींस ने 2 . 0 से हराया ।

पुरूष टीम ग्रुप बी में म्यामां से खेलेगी ।

हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी ।

पुरूष रेगु टीम ने जकार्ता ने 2018 में कांस्य पदक जीता था जो एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments