हांगझोउ, 29 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों के पूल बी मैच में मेजबान चीन से 30-37 से हारने से पहले कड़ी चुनौती पेश की।
चीन ने पहले हाफ में 18-12 से बढ़त बनायी हुई थी और दूसरे हाफ में 19 और अंक जुटाये जबकि भारतीय टीम 18 अंक ही बना सकी।
भारतीय महिला टीम ने अपना अभियान जापान के खिलाफ हार से किया था। इसके बाद भारत ने अपने दूसरे मैच में हांगकांग से ड्रा खेला।
जापान अभी ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है।
चीन ने इससे पहले हांगकांग और नेपाल पर जीत हासिल की थी।
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
