scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलभारतीय महिला फुटबॉल टीम ने तुर्किये में तीसरा मैत्री मैच जीता

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने तुर्किये में तीसरा मैत्री मैच जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारत की सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम ने बुधवार को अंताल्या में रूस की टीम ज्वेज्दा-2005 पर्म को मैत्री मैच में 2-0 से हरा दिया।

भारतीय टीम को नौवें मिनट में अंजू तमांग ने बढ़त दिलाई जबकि लिंडा कोम सर्तो ने 89वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारियों के हिस्से के तौर पर यह भारतीय टीम का पांचवां अभ्यास मैच था।

भारतीय टीम तुर्किये में अपना आखिरी मैच सात फरवरी को खेलेगी और फिर 10 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

एशियाई कप के ग्रुप सी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार मार्च को वियतनाम के खिलाफ करेगी और फिर सात मार्च को जापान से भिड़ेगी। ये दोनों मैच पर्थ में होंगै। टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 10 मार्च को सिडनी में चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments