scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमखेलभारत के महिला जू-जित्सु खिलाड़ी पहले दौर में बाहर

भारत के महिला जू-जित्सु खिलाड़ी पहले दौर में बाहर

Text Size:

हांगझोउ, छह अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिलाओं का शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की जू-जित्सु स्पर्धा में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जब चारों खिलाड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं।

महिला 52 किग्रा वर्ग में भारत की रोहिणी कलाम को यूएई की अस्मा अलहोसानी ने ‘सबमिशन’ से 50-0 से हराया जबकि अनुपमा स्वेन को चीन की जेई मियाओ के खिलाफ 0-12 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिला 57 किग्रा वर्ग में अंगिथा शिजू और निकिता चौधरी दोनों को क्रमश: दक्षिण कोरिया की गेउन गुएम और मंगोलिया की उदवल सोगखू के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में ‘सबमिशन’ से 0-50 से हार का सामना करना पड़ा।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments