scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलभारतीय राइडर जोहान ने कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप जीती

भारतीय राइडर जोहान ने कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप जीती

Text Size:

दोहा, 27 अप्रैल (भाषा) जोहान इमैनुअल फाइनल राउंड की दोनों रेस में पहला स्थान हासिल करके कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप (क्यूएसटीके) जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

चेन्नई के रहने वाले 19 वर्षीय जोहान को खिताब पक्का करने के लिए दोनों रेस जीतनी जरूरी थीं और वह इसमें सफल रहे।

फाइनल राउंड की रेस से पहले वह हंगरी के मार्टन बेलेली से नौ अंकों से पीछे थे। भारतीय राइडर ने आखिर में 21 अंकों की बढ़त के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने 10 रेस में से छह में जीत हासिल की।

जोहान ने कहा, ‘‘अपने पहले सत्र में ही पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतना अविश्वसनीय अहसास है। रेस के बाद मैं बेहद खुश था। मेरी सारी मेहनत और त्याग सार्थक रहा। लेकिन यह तो बस शुरुआत है, अभी लंबा सफर तय करना है।’’

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments