scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमखेलभारत की रिले टीमें राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल में

भारत की रिले टीमें राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल में

Text Size:

हांगझोउ, 28 सितंबर (भाषा) भारत की पुरुष चार गुणा 100 मीटर और महिला चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीमों ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई।

श्रीहरि नटराज, तनीष जॉर्ज मैथ्यू, अनिल कुमार और विशाल ग्रेवाल ने हीट में तीन मिनट 21.22 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।

इस तिकड़ी ने नटराज, साजन प्रकाश, वीरधवल खाड़े और अनिल कुमार के 2019 में बनाए तीन मिनट 23.72 सेकेंड के ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ में सुधार किया।

धिनिधी देसिंघू, शिवांगी शर्मा, वृत्ति अग्रवाल और हशिका रामचंद्र ने इसके बाद आठ मिनट 39.64 सेकेंड के समय के साथ महिला चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ बनाया।

भारतीय टीम ने 10 टीम की हीट में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय चौकड़ी ने हशिका, धिनिधी, विहिता नयना और शिरिन के इस साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाए आठ मिनट 40.89 सेकेंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

तैराकी में राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में बनाए रिकॉर्ड को ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड माना जाता है।

अन्य प्रतियोगिताओं के समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ कहा जाता है।

पूर्व कांस्य पदक विजेता खाड़े और शिवांगी व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। खाड़े पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 24.67 सेकेंड के साथ 19वें स्थान पर रहे।

शिवांगी महिला 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 26.92 सेकेंड के समय के साथ 18वें स्थान पर रही।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments