scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमखेलगोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 60 करोड़ रुपये का योगदान करेगा इंडियन ऑयल

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 60 करोड़ रुपये का योगदान करेगा इंडियन ऑयल

Text Size:

लखनऊ, 19 फरवरी (भाषा) इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार और कंपनी के बीच लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एक समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्टेडियम महज एक सुविधा नहीं होगा बल्कि पूर्वोत्तर प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक मंच भी बनेगा।

प्रस्तावित स्टेडियम की अनुमानित लागत 392.94 करोड़ रुपये है और इसमें 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

स्टेडियम में आधुनिक पिच, अभ्यास सुविधाएं, फ्लडलाइट, अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर और उन्नत खेल अवसंरचना होगी जिससे यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किए जा सकेंगे। इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments