scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलभारतीय पुरूष हॉकी टीम कोरिया को हराकर फाइनल में

भारतीय पुरूष हॉकी टीम कोरिया को हराकर फाइनल में

Text Size:

हांगझोउ, चार अक्टूबर (भाषा) शुरूआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई किया था । पिछली बार जकार्ता में 2018 में भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

भारत के लिये हार्दिक सिंह (पांचवां मिनट ) , मनदीप सिंह ( 11वां मिनट) और ललित उपाध्याय (15वां ) ने पहले क्वार्टर में ही तीन गोल कर दिये थे ।

दूसरे क्वार्टर में हालांकि कोरिया के माने जुंग ने 17वें और 20वें मिनट में दो गोल करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी । भारतीयों ने पलटवार पर 24वें मिनट में बढत बनाई जब अमित रोहिदास ने गोल दागा ।

इस बीच कोरिया के लिये जुंग ने फिर 47वें मिनट में गोल कर दिया । शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने 54वें मिनट में गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी ।

भारत का सामना सात अक्टूबर को फाइनल में चीन या जापान से होगा ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments