scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभारतीय पुरुष 4x400 मी रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा, पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

भारतीय पुरुष 4×400 मी रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा, पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

Text Size:

बुडापेस्ट, 27 अगस्त (भाषा) भारत की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने दो मिनट 59.05 सेकेंड के समय से एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारत के मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने शनिवार को पहली हीट (क्वालीफाईंग रेस) में अमेरिका (2:58.47) के बाद दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनायी।

प्रत्येक दो हीट में से शीर्ष तीन पर रहने वाली और अगली दो सबसे तेज रहने वाली चौकड़ी ही फाइनल में पहुंचती है।

एशियाई रिकॉर्ड दो मिनट 59.51 सेकेंड का था जो जापान की टीम के नाम था। इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2021 में 3:00.25 के समय से बना था।

भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिकी चौकड़ी को कड़ी चुनौती दी और उनके करीब दूसरे स्थान पर रही।

भारत दो हीट में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इस तरह वह मजबूत ब्रिटेन (2:59.42) और जमैका (2:59.82) से आगे रहा जिन्होंने क्रमश: तीसरा और पांचवां स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments