scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलभारतीय एयर पिस्टल टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

भारतीय एयर पिस्टल टीम ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

Text Size:

बाकू, 17 अगस्त ( भाषा ) भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक जीता ।

भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाये । जर्मनी की टीम उनसे नौ अंक आगे रहकर रजत पदक जीतने में कामयाब रही । चीन को स्वर्ण पदक मिला।

नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक हासिल किये ।

यह टूर्नामेंट 2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है ।

चीन की टीम ने 1749 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता ।

व्यक्तिगत वर्ग में भारत का कोई निशानेबाज आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments