scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलभारत ने जूनियर वुशु विश्व चैंपियनशिप में आठ पदक जीते

भारत ने जूनियर वुशु विश्व चैंपियनशिप में आठ पदक जीते

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) भारत ने इंडोनेशिया के तांगरंग में आयोजित आठवीं जूनियर वुशु विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक सहित आठ पदक हासिल किए।

भारत ने शनिवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक के अलावा इतने ही रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते।

हरियाणा के आर्यन और ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला।

पानीपत के समालखा के रहने वाले आर्यन ने लड़कों के सब-जूनियर 42 किग्रा भार वर्ग में मिस्र के उमर मोहम्मद फथी को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के सब-जूनियर 52 किग्रा वर्ग में सोनीपत के ध्रुव ने मिस्र के यूसुफ येहला शाहत अहमद को 2-0 से हराकर सोने का तमगा हासिल किया।

लड़कों के 56 किग्रा भार वर्ग में नीतीश कुमार ने ईरान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

काकयुकी ने जूनियर वर्ग के 60 किग्रा और ध्रुव ने 48 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। अनिरुद्ध चौधरी ने 80 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

लड़कियों के 60 किग्रा भार वर्ग में हिमांशी ने रजत जबकि आयरा हसन चिश्ती में 48 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments