scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलबारिश के कारण भारत-विंडिज मैच रूका

बारिश के कारण भारत-विंडिज मैच रूका

Text Size:

पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जुलाई (भाषा) कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (49) की सूझबूझ पारी से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को शुरुआती सत्र में दमदार खेल दिखाया लेकिन बारिश के कारण खेल रोकना पडा।

बारिश के कारण जब खेल रोका गया उस समय वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 117 रन था।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 86 रन से किया। पिच सपाट होने के कारण भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली।

दिन की शुरुआत 37 रन से करने वाले ब्रेथवेट ने अपनी पारी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया। दूसरे छोर से पदार्पण कर रहे किर्क मैकेंजी ने उनका अच्छा साथ दिया।

मैकेंजी हालांकि पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गये। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारे लेते हुए विकेटकीपर इशान किशन के दस्तानों में चली गयी। मुकेश के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है।

इसके बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments