scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमखेलकिंग्स कप में तीसरे स्थान के मुकाबले में लेबनान से हारा भारत

किंग्स कप में तीसरे स्थान के मुकाबले में लेबनान से हारा भारत

Text Size:

चियांग मई (थाईलैंड), 10 सितंबर ( भाषा ) सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के आखिरी मिनटों में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1 . 0 से हरा दिया ।

पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता ।

भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली ।

इससे पहले विवादास्पद पेनल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को ईराक के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4 . 5 से पराजय झेलनी पड़ी थी ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments