दुबई, 25 अगस्त ( भाषा ) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को एमसीजी पर होने वाले टी20 विश्व कप के मैच के अनारक्षित ( स्टैंडिंग ) टिकट जारी कर दिये हैं ।
इस मैच के आम टिकट फरवरी में पांच मिनट के भीतर ही बिक गए थे ।
इसके 4000 से अधिक अनारक्षित टिकट 30 आस्ट्रेलियाई डॉलर में उपलब्ध हैं और ‘पहले आओ , पहले पाओ’ के आधार पर बेचे जायेंगे ।
आईसीसी ने कहा ,‘‘ इन टिकटों से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक प्रशंसक इस मैच को देख सके । आईसीसी हास्पिटेलिटी और आईसीसी टैवल एंड टूर्स कार्यक्रम के जरिये सीमित संख्या में पैकेज भी उपलब्ध हैं ।’’
आयोजक 16 अक्टूबर को पहले मैच से पूर्व पुन: बिक्री का प्लेटफॉर्म भी शुय करेंगे ।
आईसीसी ने कहा कि जो प्रशंसक पहले टिकट बुक करने से चूक गए हैं, वे अभी भी टिकट ले सकते हैं । बच्चों की टिकट पांच डॉलर से और बड़ों की 20 डॉलर से उपलब्ध है ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
