scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलबारिश के कारण भारत . पाक मुकाबले की बहाली में विलंब

बारिश के कारण भारत . पाक मुकाबले की बहाली में विलंब

Text Size:

कोलंबो, 11 सितंबर ( भाषा ) भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का रूका हुआ मुकाबला सोमवार को भी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका है ।

मूसलाधार बारिश से रविवार को मैच रिजर्व दिन में कराने का फैसला लिया गया था । भारत ने 24 . 1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिये थे ।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच भी बारिश की भेंट हो गया था । एशिया कप के श्रीलंका चरण के दौरान मौसम को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है । भारत और पाकिस्तान मैच के लिये रिजर्व दिन रखने के एशियाई क्रिकेट परिषद के फैसले पर भी विवाद हुआ था ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments