scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलभारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीती आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी

भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीती आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी

Text Size:

दुबई, नौ मार्च (भाषा) भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की।

यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है।

फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की।

श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये। अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया।

केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

भाषा

नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments