scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलभारत ने एएफसी अंडर17 एशियाई कप क्वालीफायर में म्यामां को हराया

भारत ने एएफसी अंडर17 एशियाई कप क्वालीफायर में म्यामां को हराया

Text Size:

अल खोबार ( सउदी अरब ), आठ अक्टूबर ( भाषा ) भारत ने एएफसी अंडर 17 एशियाई कप 2023 क्वालीफायर में जीत की हैट्रिक लगाते हुए म्यामां को 4 . 1 से हरा दिया ।

भारत के चारों गोल पहले हाफ में हुए । कप्तान वी गुइटे और फॉरवर्ड टी गांगटे ने दो दो गोल किये ।

पहले हाफ में ज्यादा मौके नहीं बन सके लेकिन दोनों टीमों ने गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा । कोरोउ सिंह ने 21वें मिनट में पहला हमला किया लेकिन उनका शॉट कमजोर रहा ।

भारत को पहली सफलता छह मिनट बाद गुइटे ने फ्रीकिक पर गोल करके दिलाई । भारत ने अगले 12 मिनट में तीन गोल और किये । गांगटे ने अपना पहला गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी ।

गुइटे ने आठवें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा । ब्रेक से तीन मिनट पहले गांगटे का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया । उसने हालांकि 44वें मिनट में भारत के लिये चौथा गोल किया ।

म्यामां के लिये एकमात्र गोल दूसरे हाफ में तू वेइ यान ने किया ।

भारत का सामना रविवार को सउदी अरब से होगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments