scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलमालदीव को 9-0 से हराकर भारत सैफ महिला चैंपियनशिप के सेमीफाइनल

मालदीव को 9-0 से हराकर भारत सैफ महिला चैंपियनशिप के सेमीफाइनल

Text Size:

काठमांडू, 10 सितंबर (भाषा) अंजू तमांग के चार और डांगमेई ग्रेस के दो गोल के दम पर भारत ने शनिवार को यहां दशरथ स्टेडियम में आयोजित सैफ महिला चैम्पियनशिप में मालदीव के खिलाफ 9-0 की बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

भारत के अब दो मैचों से छह अंक हो गए हैं। टीम ने इससे पहले सोमवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 3-0 से हराया था।

तमांग ने मैच के 24वें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला। उन्होंने मध्यांतर से पहले अपना दूसरा गोल किया जबकि दो अन्य गोल 85वें और 88वें मिनट में दागे।

डांगमेई ने 53वें और 86वें मिनट में गोलकर टीम की बढ़त को मजबूत की। प्रियंगका देवी (42वें), सौम्या गुगुलोथ (55वें) और काशमीना (84वें) टीम के अन्य गोल स्कोरर रहे।

सेमीफाइनल से पहले भारत को ग्रुप चरण में बांग्लादेश के खिलाफ 13 सितंबर को एक और मैच खेलना है।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments