ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका), 18 जनवरी (भाषा) आस्ट्रेलिया के ट्रॉय कूले को त्रिकोणीय श्रृंखला और यहां होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया।
वह 2021 से बेंगलुरू में राष्ट्रीय किकेट अकादमी (एनसीए) में तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। यह 57 वर्षीय कोच हाल में बांग्लादेश का दौरा करने वाली विजेता रही भारत ए टीम के साथ थे।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले कहा, ‘‘हां, वह (कूले) हमारे साथ होंगे। हम एनसीए में उनके साथ काम कर चुके हैं और लगभग हर गेंदबाज उन्हें बखूबी जानता है। वह पहले ही टीम के साथ हैं और हम उनके साथ काम कर रहे हैं। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
