scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमखेलभारत ने विश्व पैदल चाल चैंपियनशिप के लिये टीम घोषित की

भारत ने विश्व पैदल चाल चैंपियनशिप के लिये टीम घोषित की

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप के लिये टीम घोषित की जिसमें युवा सूरज पंवार और मुनीता प्रजापति को पहली बार मौका दिया गया है।

भारत ने मस्कट में चार और पांच मार्च को होने वाली चैंपियनशिप के लिये 11 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस साल के आखिर में हांगजो में एशियाई खेल होने हैं और उसे ध्यान में रखते हुए ये युवा एथलीट मस्कट में पर्याप्त अनुभव हासिल करेंगे। ’’

टीम इस प्रकार है :

पुरुष 35 किमी: राम बाबू, चंदन सिंह और एकनाथ संभाजी

पुरुष 20 किमी: संदीप कुमार और सूरज पंवार।

अंडर-20 पुरुष 10 किमी: अमित खत्री

महिला 35 किमी: प्रियंका गोस्वामी

महिला 20 किमी: भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति।

अंडर-20 महिला 10 किमी: रेशमा पटेल।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments