scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलभारत के लंच तक तीन विकेट पर 86 रन

भारत के लंच तक तीन विकेट पर 86 रन

Text Size:

मीरपुर, 23 दिसंबर ( भाषा ) बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम के तीन विकेट की मदद से बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत के तीन विकेट 86 रन पर निकाल दिये ।

अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलते हुए भारत ने पहला विकेट के एल राहुल (10) का गंवाया जो तैजुल का पहला शिकार हुए ।

शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर लौट गए और चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाये ।

लंच के समय विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे थे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments