scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलआईसीसी ने टी20 विश्व कप के लिये चार खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी

आईसीसी ने टी20 विश्व कप के लिये चार खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी

Text Size:

मेलबर्न, 19 अक्टूबर (भाषा) तेज गेंदबाज कासुन रजिता को टी20 विश्व कप के लिये श्रीलंकाई टीम में चोटिल दुशमंता चामिरा की जगह शामिल किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तीन अन्य खिलाड़ियों को भी बदलने की मंजूरी दी।

टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने कुल चार खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी है।

रजिता तेज गेंदबाज चामिरा की जगह लेंगे जो बायें पैर की पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गये।

रजिता इस समय श्रीलंका में हैं और जितना जल्दी हो सके आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होंगे। श्रीलंका के धनुष्का गुणतिलक को बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है जिससे उनकी जगह टीम के रिजर्व खिलाड़ी एशेन बंडारा लेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) टीम में रिजर्व फहद नवाज चोटिल जवार फरीद की जगह लेंगे। जवार के बायें पैर में फ्रेक्चर हो गया है। इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को रीस टोप्ले की जगह शामिल किया गया है जिनका बायां टखना चोटिल हो गया है। टोप्ले आस्ट्रेलिया में ही हैं।

टीम में किसी भी खिलाड़ी को बदलने के लिये टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी चाहिए होती है, उसके बाद ही आधिकारिक रूप से खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments