scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलआईबीएसए विश्व खेल 2023 : भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

आईबीएसए विश्व खेल 2023 : भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

Text Size:

बर्मिघम, 24 अगस्त ( भाषा ) भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन खेल महासंघ विश्व खेलों (आईबीएसए) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई ।

दृष्टिबाधित क्रिकेट ने पिछले सप्ताह इन खेलों में पदार्पण किया । भारतीय महिला टीम ने 20 अगस्त को आस्ट्रेलिया से पहला मैच खेलकर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी ।

अगले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 185 रन से हराया । इसके बाद आस्ट्रेलिया को फिर 163 रन से मात दी ।

अब फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा ।

पुरूष टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल खेलेगी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments