scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलमैं शुरू से भारत आना चाहता था: एमिलियानो मार्टिनेज

मैं शुरू से भारत आना चाहता था: एमिलियानो मार्टिनेज

Text Size:

कोलकाता, तीन जुलाई (भाषा) अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप में तीसरी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले एमिलियानो मार्टिनेज सोमवार को यहां पहुंचे और फुटबॉल के दीवाने शहर ने उन्हें पलक पांवड़े पर बिठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पेले, माराडोना, मेस्सी और काफू जैसे खिलाड़ियों की मेजबानी करने वाला शहर पहली बार एक मौजूदा विश्व कप विजेता की मेजबानी कर रहा है, जिन्होंने पिछले दिसंबर में फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन करके अर्जेंटीना को 36 वर्षों में अपना पहला विश्व खिताब दिलाया था।

मार्टिनेज ने कड़ी सुरक्षा के बीच एक पंचतारा होटल में पहुंचे। अगले दो दिन तक उनका व्यस्त कार्यक्रम है। इस दौरान उन्हें कई कार्यक्रमों में भाग लेना है।

मार्टिनेज ने अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत में कहा,‘‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह बहुत प्यारा देश है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैंने भारत आने का वादा किया था और इसलिए मैं यहां हूं। यह ऐसी जगह है जहां मैं हमेशा आना चाहता था।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments