scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलकोहली के शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था: अक्षर पटेल

कोहली के शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था: अक्षर पटेल

Text Size:

दुबई, 24 फरवरी (भाषा) विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में जब शतक लगाने के करीब थे तो उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े अक्षर पटेल भी हिसाब लगाने लगे थे जिससे कि यह स्टार बल्लेबाज जादुई आंकड़े तक पहुंच सके।

अक्षर उस समय बल्लेबाजी करने आये जब भारत को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और कोहली 86 रन बनाकर खेल रहे थे।

अक्षर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आखिर में मैं भी उनके शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था। मैं उम्मीद कर रहा था कि गेंद मेरे बल्ले का किनारा लेकर न जाए। इसलिए यह काफी मजेदार था।’’

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने हालांकि 42वें ओवर में तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे कोहली के शतक की राह थोड़ी मुश्किल हो गई।

इस बीच एक मौका ऐसा भी आया जब अक्षर के एक रन लेने पर दर्शक खुश नहीं थे क्योंकि वह चाहते थे कि कोहली अपना शतक पूरा करें। भारत को जब जीत के लिए दो रन चाहिए थे तब कोहली 96 रन पर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें छक्का जड़कर मैच समाप्त करने का इशारा किया और कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments