इम्फाल, 31 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की गत चैंपियन टीम हैदराबाद एफसी ने मणिपुर में जन्में डिफेंडर केशाम रीगन सिंह को चेन्नईयिन एफसी से उधार पर अपने साथ जोड़ा है। क्लब ने बुधवार को यह घोषणा की।
रीगन ने कहा, ‘‘मैं हैदराबाद एफसी से जुड़कर बेहद खुश हूं और कोच मेनोलो (मारक्वेज)के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करना सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि वह देश में सर्वश्रेष्ठ कोच हैं और यह मेरे लिए शानदार चुनौती है। मैं एक टीम के रूप में काम करने और सीखने को लेकर उत्सुक हूं।’’
राइट बैक के रूप में खेलने वाले 31 साल के रीगन आईएसएल में 105 मुकाबले खेले हैं। वह नॉर्थईस्ट यूनाईटेड और चेन्नईयिन एफसी जैसी टीम का हिस्सा रहा हैं। रीगन ने आईलीग में भी 48 मैच खेले हैं।
रीगन 2022-23 सत्र के अंत तक हैदराबाद एफसी के साथ रहेंगे।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
