scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलहैदराबाद एफसी ने ऑस्ट्रेलिया के नोल्स के साथ करार किया

हैदराबाद एफसी ने ऑस्ट्रेलिया के नोल्स के साथ करार किया

Text Size:

हैदराबाद, 15 जुलाई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की चैंपियन हैदराबाद एफसी ने ऑस्ट्रेलिया के अग्रिम पंक्ति के फुटबॉल खिलाड़ी जो नोल्स के साथ शनिवार को अनुबंध की घोषणा की।

इस 27 साल के खिलाड़ी ने पिछले सत्र में ए-लीग (ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में ब्रिसबेन रोअर का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2023-24 सत्र में टीम से जुड़ने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं।

नोल्स ने करार की औपचारिकताओं को पूरा करने के यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ इस क्लब का अनुबंध मिलना एक बड़ा सम्मान है। हैदराबाद एफसी ने एक क्लब के रूप में चार वर्षों में अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं आगे चलकर यहां के इतिहास का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।’’

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments