scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलएचएस प्रणय जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

एचएस प्रणय जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

सिडनी, एक सितंबर (भाषा) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने यहां आठवीं वरीयता प्राप्त यू को 44 मिनट में 22-20, 21-19 से हराया। यह भारतीय खिलाड़ी पिछले सप्ताह विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

प्रणय की सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में यह तीसरी जीत है। यह 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी अंतिम आठ में चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से भिड़ेगा। प्रणय ने पिछली दो मुकाबलों में चेन को हराया है।

किदांबी श्रीकांत दिन में बाद में स्थानीय खिलाड़ी कैंटा सुनायामा से भिड़ेंगे।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments