scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलगृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान पर जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान पर जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक दिवसीय विश्व कप मैच में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ मिलकर की गई मेहनत देश के लिए कितना गौरव हासिल कर सकती है।

अहमदाबाद में खेले गए विश्वकप मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकट से मात दी।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ तिरंगा ऊंचाई पर फहरा रहा है। इस शानदार जीत के लिए हमारी क्रिकेट टीम को बधाई। टीम ने एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ निर्बाध टीमवर्क हमारे देश के लिए कितना गौरव हासिल कर सकता है। विश्व कप 2023 जीतने की दिशा में आपके अथक प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

शाह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद के स्टेडियम में जाकर भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को देखा।

भाषा धीरज मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments