scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलहॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम घोषित की

हॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम घोषित की

Text Size:

बेंगलुरू, नौ अक्टूबर (भाषा) हॉकी इंडिया ने मलेशिया में 27 अक्टूबर से चार नवंबर तक होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए सोमवार को 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा जिसकी कमान उत्तम सिंह को सौंपी गई है।

राजिंदर सिंह टीम के उप कप्तान होंगे।

टूर्नामेंट के 11वें सत्र में छह की जगह आठ टीम हिस्सा लेंगी।

भारत को पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है जबकि पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन को रखा गया है।

कोच सीआर कुमार ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चयन समिति ने सभी पिछले टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए ऐसी संतुलित टीम का चयन किया है जो 11वें सुल्तान ऑफ जोहोर कप में प्रतिस्पर्धा कर सके और सफल हो सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं और मौका दे रहे हैं जो अपने कौशल से विरोधी को पछाड़ने में सक्षम हों। ’’

कोच ने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने जा रहे छह देशों का आकलन करने और उन्हें समझने का मौका और यह उनकी हालात में खेला जाएगा जो दिसंबर में हमें कुआलालंपुर में मिल सकते हैं।’’

गोलकीपर की भूमिका मोहित एच एस और रणविजय सिंह यादव की भरोसेमंद जोड़ी को सौंपी गई है। जबकि रक्षापंक्ति में अमनदीप लाकड़ा, रोहित, सुनील जोजो, सुखविंदर, आमिर अली और योंगेम्बर रावत नजर आएंगे।

मिडफील्ड में पूवन्ना सीबी, विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा और अब्दुल अहद को शामिल किया गया है।

अग्रिम पंक्ति में उत्तर सिंह, अरूण साहनी, अदित्य ललागे, अंगद बीर सिंह, गुरजोत सिंह और सतीश बी को जगह मिली है।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर – मोहित एच एस, रणविजय सिंह यादव

डिफेंडर – अमनदीप लाकड़ा, रोहित, सुनील जोजो, सुखविंदर, आमिर अली, योगेम्बर रावत

मिडफील्डर – विष्णुकांत सिंह, पूवन्ना सी बी, राजिंदर सिंह, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा, अब्दुल अहद

फॉरवर्ड – उत्तम सिंह, अरुण साहनी, आदित्य ललागे, अंगद बीर सिंह, गुरजोत सिंह और सतीश बी।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments