scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलहिमाचल प्रदेश के जवानों ने खेलों इंडिय शीतकालीन खेलों में दबदबा बनाया

हिमाचल प्रदेश के जवानों ने खेलों इंडिय शीतकालीन खेलों में दबदबा बनाया

Text Size:

गुलमर्ग , 11 मार्च (भाषा) भारतीय सेना ने मंगलवार को खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) के अंतिम दिन अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए चार पदक जीते और तालिका में शीर्ष पर बनी रही।

नरसिंह थापा, राजेश्वर सिंह, सुनील राय, विशाल चंदाल की सेना की चौकड़ी ने 49:58.1 के समय के साथ स्की पर्वतारोहण पुरुष रिले का खिताब जीता।

हिमांशु सिंह, हिमांशु कवन, सुनील राय और विशाल चंदाल की उत्तराखंड की चौकड़ी 52:50.97 का समय लेकर स्की पर्वतारोहण पुरुष रिले में उपविजेता रही।

सेना सात स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर है और हिमाचल प्रदेश से एक स्थान आगे है जिसने दिन में सात पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय सेना ने नॉर्डिक स्कीइंग पुरुषों की 15 किमी स्पर्धा में सनी सिंह के 41:04.54 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने के साथ क्लीन स्वीप किया। स्टैनजिन ने 41:20.70 के समय के साथ रजत और थुपस्तान ने 41:51.38 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments