scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलडकार रैली के तीसरे चरण के बाद हीरो मोटोस्पोर्ट्स के रोस ब्रांच शीर्ष पर बरकरार

डकार रैली के तीसरे चरण के बाद हीरो मोटोस्पोर्ट्स के रोस ब्रांच शीर्ष पर बरकरार

Text Size:

अल सलामिया (सऊदी अरब), नौ जनवरी (भाषा) हीरो मोटोस्पोर्ट्स के राइडर रोस ब्रांच डकार रैली 2024 के तीसरे चरण में बाइक रैली जीपी वर्ग में पांचवें पायदान के साथ समग्र तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।  

तीसरे चरण में राइडरों को अल दुवादिमी से अल सलामिया तक का कुल 733 किलोमीटर का सफर तय करना था।  

ब्रांच ने इस चरण को जीतने वाले रेडबुल केटीएम रेसिंग टीम के केविन बेनाविडिज से तीन मिनट 18 सेकंड अधिक समय लिया। बेनाविडिज ने चार घंटे 39 मिनट और 28 सेकंड का समय लिया था। 

टीम के दूसरे राइडर जोन बारेडा बोर्ट 13वें स्थान पर रहे जबकि सेबेस्टियन बुहलर रेस पूरी नहीं कर सके। 

ब्रांच ओवरऑल रैंकिंग में 14 घंटे 32 मिनट 51 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर है। उनके पास  तीन मिनट 11 सेकंड की बढ़त है।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments