scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलहरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने संदीप सिंह का खेल विभाग अपने पास रखा

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने संदीप सिंह का खेल विभाग अपने पास रखा

Text Size:

चंडीगढ़, सात जनवरी ( भाषा ) एक महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खेल विभाग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद देखेंगे ।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को खेल और युवा कार्य का पोर्टफोलियो खट्टर को सौंपा । आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई ।

इसमें कहा गया ,‘‘ हरियाणा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर खेल और युवा कार्य विभाग मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ सौंप दिया है जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा ।’’

सिंह ने रविवार को नैतिक आधार का हवाला देकर खेल मंत्रालय छोड़ दिया था । उन्होंने हालांकि भाजपा सरकार के मंत्री के तौर पर इस्तीफा नहीं दिया है ।

कुछ दिन पहले ही खट्टर ने कहा था कि सिंह के खेलमंत्री रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो पायेगी । उन्होंने कहा था कि सिंह खेल मंत्री नहीं रहेंगे और उन्हें हटाया गया है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके ।

चंडीगढ पुलिस ने मामले की जांच के लिये विशेष टीम बनाई है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments